Inspiration

Khurshida

A mother whose heart beats for humanity — she has always been a helping hand for everyone around her. Her kindness, compassion, and dedication to people’s welfare have touched countless lives. She never looked for recognition; her only goal was to ease someone’s pain and bring hope where it was missing. Her life is a reminder that true greatness lies in serving others with love, humility, and sincerity.
 

Salimun Nesa

मेरी वालिदा सलीम-उन्निसा का जन्म 15 नवम्बर 1955 को ज़िला गाज़ीपुर में हुआ था। शादी के बाद वे दिल्ली आ गईं और अपनी पूरी ज़िंदगी दिल्ली में रहीं, और अब्बा की नौकरी की वजह से कुछ समय विदेश में भी रहीं।

जब से हमने होश संभाला, हमने अपनी वालिदा को हमेशा एक बेहद रहमदिल और मददगार औरत के रूप में ही पाया। उनके पास जो भी होता, चाहे थोड़ा ही क्यों न हो, उन्होंने कभी किसी को घर से खाली हाथ जाने नहीं दिया। कई बार तो हमने देखा कि रात के 12–1 बजे मेहमान आ जाते थे, और वे बचे हुए खाने के बावजूद उठकर गरम-गरम रोटियाँ और खाना बनाती थीं।

आज तक हमारे घर में जो भी काम करने वाली औरतें आईं, वालिदा ने सफ़ाई के बाद उन्हें हमेशा अपने हाथों से ताज़ा पराठे और रोटियाँ बनाकर नाश्ता कराया। समाज में भी उन्होंने बहुत भलाई का काम किया। जब हम ग़ाज़ियाबाद में रहते थे, मोहल्ले में जो भी ग़रीब-असबियत होते थे, लोग उन्हें खुद देने की बजाय हमारे घर भेज देते थे और कहते थे कि ‘फलााँ सलीम-उन्निसा जी के यहाँ चले जाओ, वहां से तुम्हें कभी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा।’

उन्होंने ज़िंदगी में पाँच बार हज किया और दो–तीन बार उमरा भी किया, लेकिन इसके बावजूद वे बेहद साधारण और सादगी पसंद रहीं। 27 जुलाई 2024 को उनका इंतक़ाल हो गया। चलते-फिरते उनके पैरों में दर्द रहने लगा, फिर वे अस्पताल में भर्ती रहीं और आखिरकार हमें हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से रुख़्सत हो गईं।

उन्होंने हमें हमेशा यही समझाया कि इस दुनिया में हर इंसान अपनी किस्मत लेकर आता है। किसे क्या मिलेगा, यह कोई इंसान नहीं देता — असल में अल्लाह रास्ता दिखाता है और वही बेहतर जानता है कि इंसान को कहाँ से क्या पहुँचना है।

हम, उनकी औलाद, इंशाअल्लाह, उनकी की हुई नेकियों और कर्मों को ज़िंदगी भर आगे बढ़ाते रहेंगे, और कोशिश करेंगे कि ज़रूरतमंदों की मदद और भी बेहतर तरीके से कर सकें।